फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cattle smuggler carrying a reward of Rs 25,000 gets abused in encounter, arrested

Kushinagar News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को लगी गाेली, गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler carrying a reward of Rs 25,000 gets abused in encounter, arrested
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा नहर के पास हुई मुठभेड़
विज्ञापन

-पडरौना कोतवाली, विशुनपुरा और तुर्कपट्टी थाने में दर्ज हैं पशु तस्करी के मुकदमे



कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा नहर के पास रविवार की देर रात पुलिस और पशु तस्कर में मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर निवासी आलमगीर के खिलाफ पडरौना कोतवाली, विशुनपुरा और तुर्कपट्टी थाने में पशु तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और विशुनपुरा के एसएचओ रामसहाय चौहान के नेतृत्व में दोनों थानों की फोर्स सीताराम चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने बिहार की तरफ से आ रहे एक बाइकसवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर गांव के रास्ते भागने लगा। दोनों टीमों ने अलग-अलग दिशा से उसे सपही टड़वा नहर के पास घेर लिया। अपने को घिरा देखकर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम आलमगीर बताया गया है, जो पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर का निवासी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed