फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against the accused under molestation and POCSO Act

Kushinagar News: आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused under molestation and POCSO Act
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही एक किशोरी से 17 अप्रैल की शाम युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी 17 अप्रैल की शाम सात बजे शौच के लिए जा रही थी कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मोहनपट्टी गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की। शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। घर आने के बाद किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed