{"_id":"64b8282bc8271180960564db","slug":"case-on-2-in-loot-amd-kukarm-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1788-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लूट के बाद कुकर्म करने वालों पर केस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लूट के बाद कुकर्म करने वालों पर केस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
महाकाल ग्रुप के युवकों ने एक सप्ताह पूर्व दिया था घटना को अंजाम
तरयासुजान और तमकुही इलाके में ग्रुप के सदस्यों का है आतंक
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। पश्चिमी चंपारण जिले के तीन युवकों ने असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कुकर्म किया। बदमाशों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने दो व्यक्तियाें पर केस दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ बड़यारी टोला में बंधे पर काम कर रहे मजदूरों को मजदूरी देने आया था। लौटते समय सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा घाट के गोला घाट पर पानी पीने के लिए रुका। वहां मौजूद दो युवक खुद को महाकाल ग्रुप का सदस्य बताते हुए असलहा सटाकर उसे पिपराघाट के टोला जोगनी की तरफ सुनसान स्थान पर लेकर चले गए।
कुछ देर बाद ग्रुप के 20 की संख्या में युवक पहुंचे और वहां तीन युवकों ने उससे कुकर्म किया और वीडियो बनाया। वीडियो वायरल नहीं करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन उतनी रकम उसके पास नहीं थी। तीनों युवक 25 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और 4500 रुपये गूगल पे से वसूले। रात करीब 11 बजे तीनों युवकों ने उसे छोड़ा। बाकी रुपये की 15 जुलाई को ग्रुप के सदस्यों ने फोन कर पीड़ित से मांगा। नहीं देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के घरवालों तक वीडियो पहुंचा तो पुलिस से मंगलवार की देर शाम को 15 के खिलाफ तहरीर दी। सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि वीडियो पुराना है। केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।