फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case not registered even after SP's order

Kushinagar News: एसपी के आदेश के बाद भी केस दर्ज नहीं

Wed, 04 Dec 2024 12:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Case not registered even after SP's order
गोड़रिया। सुलह के बाद भी एक एक पक्ष ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की। इसको लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष की गुहार पर एसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। 24 घंटे बाद भी विशुनपुरा पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि स्थानीय पुलिस एसपी से शिकायत करने से नाराज है। जिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, वह सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रही है और फर्जी बताई जा रही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली की जमीरुन नेशा का पड़ोसी रूबीना से जमीन का विवाद है। जमीरून नेशा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व जमीन को लेेकर कहासुनी हुई तो थाने पर मामला पहुंचा। दो सिपाहियों ने सुलह करा दिया और रूबीना पक्ष के लोगों को राजस्वकर्मियों से वार्ता के बाद जमीन पर नहीं जाने को कहा। बावजूद रूबीना के परिजन जमीन पर कब्जे की कोशिश की तो मारपीट हो गई। पुलिस ने रूबीना की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। 27 नवंबर को जमीरून नेशा एसपी को पत्र देकर सिपाहियों और विपक्षी पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने दो दिसंबर को एसपी दोबारा प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने पीड़ित महिला का भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि जमीन का विवाद दोनों पक्षों में है। आदेश की कॉपी मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed