फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case in religion change matter

Kushinagar News: अज्ञात पर धार्मिक ठेस पहुंचाने का केस

Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
case in religion change matter
कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव के धन्नीपट्टी टोला का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव के धन्नीपट्टी टोला में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक की तहरीर पर की है।
यह मामला 28 अगस्त को प्रकाश में आया था। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई थी। उसमें एक जर्मन नागरिक सहित सात लोगों का चालान हुआ था। पडरौना नगर के अंबे चौक निवासी शशांक साहनी उर्फ़ अक्षय साहनी ने कसया पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तहरीर में बताया था कि 28 तारीख को कुड़वा दिलीपनगर गांव के धन्नीपट्टी टोला के बाहर से प्रेमवलिया जा रहे थे। तभी गांव के बाहर बागीचे में सैकड़ों की संख्या में लोग बैठे हुए थे। बीच में मोमबत्ती जल रही थी और सभी हाथ में एक किताब लिए हुए थे। सामने ही दूसरे धर्म के देवताओं की फटी तस्वीर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रार्थना कर रहे लोगों से यह पूछा कि आप लोग देवी-देवताओं का अपमान क्यों कर रहे हैं। तब इस पर बात बिगड़ गए और प्रार्थना सभा के लोग गाली -गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने लगा तो धन्नीपट्टी के ही शिवाकांत सिंह मौके पर पहुंच गए।

धन्नीपट्टी गांव में ज्यादातर आबादी संभ्रांत लोगों की है। उसमें दलित और गरीब तबके के भी काफी लोग निवास करते हैं। उनका जीवन स्तर बहुत ही निचले स्तर का है। 29 तारीख को ग्रामीण मुखर होकर जांच करने आए एसडीएम के सामने ही कहने लगे कि हम लोगों ने मार्च 2023 में भी हुई प्रार्थना सभा से एक धर्म की किताब आदि बरामद किया था।
उस प्रार्थना सभा की एक विकलांग महिला ने नायब तहसीलदार और एसडीएम के सामने स्वीकार किया कि पिछली बैठक में एक धर्म के बारे में बताया गया था। गांव के भाजपा नेता शिवाकांत सिंह का कहना है कि 28 तारीख को पुलिस साढ़े सात बजे जर्मन नागरिक सहित सात लोगों को हिरासत में ले गई और 11 बजे तक 151 में एसडीएम ने जमानत दे दी।
इस संबंध में आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ. सीएस सिंह का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह है कि जर्मनी का एक व्यक्ति टूरिस्ट वीजा पर देश भ्रमण के लिए आता है। वह नगर के सटे गांव की झाड़ी में जाकर मीटिंग करता है। शिकायत पर पुलिस 151 में हिरासत में लेती है। कुछ ही घंटों बाद एसडीएम जमानत ले लेते हैं। यह बहुत बड़ा प्रश्न है। मैंने इस गंभीर मामले को उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचा दिया है।


इस संबंध में कसया के थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के धर्म परिवर्तन से संबंधित मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed