फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case in husband and father in law

Kushinagar News: विवाहिता की तहरीर पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
case in husband and father in law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भूमिहारी पट्टी गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वंदना नाम की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि फरवरी माह में शादी के बाद से पति, सास, ससुर सहित अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पिटाई भी करते हैं। यह भी आरोप है कि 23 अप्रैल को उसके आभूषण छीनने के बाद पिटाई की गई। वह मायके गई और वहां से अस्पताल जाकर इलाज कराई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed