फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur-Siwan passenger train starts operating

Kushinagar News: गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी का संचालन शुरू

Sun, 06 Sep 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Siwan passenger train starts operating
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर गोरखपुर कैंट-सिवान सवारी गाड़ी का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। गोरखपुर कैंट से उन्नौला के बीच होने वाले पैच दोहरीकरण एवं कमिशनिंग को लेकर ट्रेन को चार सितंबर तक निरस्त किया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से ट्रेनों का संचालन संरचना में सुदृढ़ीकरण को लेकर गोरखपुर-पनियहवा खंड पर गोरखपुर-उन्नौला के बीच 7.64 किमी में पैच दोहरीकरण व कमिशनिंग का कार्य चल रहा था। तमकुहीरोड, तरयासुजान, तीनफेड़ीया, जलालपुर के रास्ते सिवान तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। गोरखपुर कैंट और उन्नौला के बीच कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का संचालन शनिवार से पुनः शुरू कर दिया गया। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, अनुज सोनी, प्रभात मिश्र, मनीष रौनियार आदि ने कहा कि इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed