फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against four for conversion after rape, SHO suspended

Kushinagar News: दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण में चार पर केस, थानेदार निलंबित

Wed, 11 Jun 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for conversion after rape, SHO suspended
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक किशोरी को बहला फुसलाकर समुदाय विशेष के तीन लोगों के सहयोग से एक युवक भगा ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद घर पहुंची किशोरी ने युवकों की करतूत परिजनों से बताई, परिजन एसपी से मिलकर शिकायत किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए तमकुहीराज सीओ से एसपी ने जांच कराई तो शिकायत सही निकली और विशुनपुरा थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध मिली। चारों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को समुदाय विशेष का एक युवक बहला फुसलाकर तीन लोगों की मदद से भगा ले गया। पहली बार युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया और तहरीर मिलने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद युवक दोबारा किशोरी को लेकर भाग गया और दुष्कर्म करने के बाद धर्मांतरण करा दिया। घर आई किशोरी ने पूरी बात अपने परिजनों को बताया। स्थानीय पुलिस के रवैए से परेशान होकर परिजन किशोरी को लेकर एसपी से मिलकर शिकायत किया। एसपी ने तमकुहीराज सीओ को जांच का निर्देश दिया। सीओ की जांच में शिकायत सही मिली और विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सोमवार की रात एसपी ने निलंबित कर दिया। पुलिस किशोरी के साथ दुष्कर्म कर धर्मांतरण कराने वाले मेराज निवासी लोहरपट्टी थाना विशुनपुरा, इसका सहयोगी भाई सेराज, इसकी मां हसीना खातून और मेरूद्दीन उर्फ मेराजूद्दीन अंसारी निवासी बतरौली धुड़खड़वा थाना विशुनपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद धर्मांतरण कराने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed