फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against five people for electricity theft

Kushinagar News: बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर केस

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five people for electricity theft
पडरौना। बकाया बिजली बिल वसूलने, कनेक्शन काटने व अधिभार को लेकर विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना की ओर से शनिवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत चार टीमें गठित कर 301 परिसरों की चेकिंग की गई। 13 उपभोक्ताओं के यहां 19 किलोवाट का अधिभार पाए जाने पर उन पर कार्रवाई की गई। 74 बकायेदारों से 4.85 लाख रुपये बिल जमा कराए गए। 11.65 लाख रुपये के बकाये में 43 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। बिजली चोरी करते पाये जाने पर पांच लोगों पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपकेंद्र के जेई शुभम गौड़ ने बताया कि अधिक लाइन हानियों वाले हाट स्पाट एरिया में विद्युत चाेरी रोकने, राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए जमालपुर क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के लिए शनिवार को चार टीमें गठित की गई। 301 परिसरों की चेकिंग की गई। 13 उपभोक्ताओं के यहां 19 किलोवाट का अधिभार पाए जाने पर उन पर कार्रवाई की गई। 74 बकायेदारों से 4.85 लाख रुपये बिल जमा कराए गए। 11.65 लाख रुपये के बकाये में 43 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। तीन नये कनेक्शन जोड़े गए। इस दौरान पाया गया कि छह उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन लेकर दुकान चला रहे थे। इनका कनेक्शन कामरि्शयल में परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन

16 उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर आर्मर्ड केबल लगाकर परिसर के बाहर स्थापित किया गया। जांच में नौ मीटर खराब पाए गए जिन्हें मौके पर बदला गया। बड़े तीन बड़े बकायेदारों जिन पर 2.39, 2.76 व 3.57 लाख रुपये का बिल बकाया था। कनेक्शन काट दिया गया। वहीं बिजली चोरी करते पाये जाने पर पांच लोगों पर केस दर्ज कराया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता संजय सागर, उपखंड अधिकारी शशिकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed