फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against couple who duped people and robbed them of Rs 34 lakh

Kushinagar News: झांसा देकर 34 लाख हड़पे, दंपती पर केस

Sun, 13 Apr 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against couple who duped people and robbed them of Rs 34 lakh
पडरौना। तीन माह में रकम दोगुना करने का झांसा देकर जालसाज दंपती ने 34 लाख रुपये एक व्यक्ति से हड़प लिए। तय समय पर दोगुने रुपये नहीं मिले तो जालसाजी का एहसास हुआ। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने इस मामले में गोरखपुर जिले के रहने वाले दंपती पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गडुलहा गांव निवासी केशव कुशवाहा से गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के उसका गांव निवासी गणेश सिंह से शहर के छावनी में कैशल हाईट डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड ऑफिस पर मुलाकात हुई थी। गणेेश ने बताया कि वह एक कंपनी चलाता है और तीन माह में रुपये दोगुना करता है। उसकी बातों में आकर केशव कुशवाहा ने उसकी पत्नी के खाते में सात लाख, आठ लाख नकद और दो बार में नौ-नौ लाख रुपये दे दिए। तीन माह में दोगुना रुपये देने का आश्वासन आरोपी ने दिया था। समय बीत गया और रुपये नहीं मिला तो गणेश ने दबाव बनाया तो आरोपी एक पेपर दिखाया जो जांच कराने पर फर्जी निकला। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित रुपये के लिए कई बार आरोपी के पास गया और अपना मूलधन वापस मांगने लगा। रुपये देने के बजाय आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित के अनुसार कई लोगों का रुपये दोगुना करने का झांसा देकर उसने हड़पा है। पुलिस इस मामले में गणेश सिंह और इसकी पत्नी स्तुति सिंंह पर केस दर्ज की है। कोतवाल रवि राय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed