फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against three including woman on secretary's complaint

Kushinagar News: सचिव की तहरीर पर महिला समेत तीन पर केस

Thu, 26 Sep 2024 06:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Case against three including woman on secretary's complaint
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने विशुनपुरा ब्लॉक में तैनात सचिव की तहरीर पर एक महीने बाद एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ गाड़ी का शीशा तोड़ने, मारपीट और धमकी के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विशुनपुरा ब्लॉक में तैनात सचिव शंभू प्रसाद यादव 14 अगस्त की दोपहर ब्लॉक से मीटिंग के बाद अपने चार पहिया वाहन से बड़हरा गांव जा रहे थे। तभी रामधाम विशुनपुरा के पास अचानक से सामने एक महिला आ गई, लेकिन उसका कोई नुकसान नहीं हुआ। सचिव का आरोप था कि तीन लोगों ने उनके गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। अगले दिन सचिव ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। एक महीने बाद सचिव की तहरीर पर पुलिस ने जंगल कुरमौल निवासी बिंदा, अशोक चौहान और अक्षय चौहान के खिलाफ गाड़ी का शीशा तोड़ने, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed