{"_id":"66244d88b55387589d05bf24","slug":"case-against-four-in-assault-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115738-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट के मामले में चार पर केस
Sun, 21 Apr 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के बेलवा कलकधारी गांव निवासी इद्रीश अंसारी और इनकी पत्नी मोतिजन खातून को पटीदार दोनों को प्रताड़ित करते हैं। विरोध करने पर पटीदारों ने इनकी पत्नी कर दिया। पुलिस इस मामले में अनवर अंसारी, सहिबुन नेशा, तरन्नुम, लक्की उर्फ राज मोहम्मद पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
--
गाली देने से मना करने पर पीटा
कसया। थाना क्षेत्र के परेवाटार गांव निवासी रंभा देवी पत्नी अमरजीत को गांव के कुछ लोग अपशब्द बोलने लगे। रंभा ने इसका विरोध किया तो लोगों ने लाठी, डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल महिला का सीएचसी पर इलाज कराया गया। पुलिस इस मामले में गांव के दीपक, ममता, कृष्णानंद, संगीता पर घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। केस दर्ज कर लिया गया है।
--
पटीदारों ने पीटा, केस
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के दीनापट्टी टोला निवासी उपेंद्र यादव को 13 अप्रैल को पटीदारों ने पारिवारिक मामले को लेकर पीटाई कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच किया तो शिकायत सहीं मिली। पुलिस इस मामले में उपेंद्र की तहरीर पर गोपाल यादव, नागेंद्र यादव, गुड़िया और कविता पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -
जमीनी विवाद में मारपीट दो पर केस
कसया। थाना क्षेत्र के डिघवा बुजुर्ग वार्ड निवासी उमेश चंद्र पांडेय का एक कट्टा जमीन जबरन पटीदारों ने कब्जा कर लिया है। जिसका मुकदमा चलता है। कोठी से बांस काटने का विरोध करने पर पटीदारों ने दरवाजे पर चढ़कर पिटाई किया। बीच बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा। पुलिस इस मामले में जितेंद्र पांडेय, कामोद पांडेय पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। इंसपेक्टर गिरिजश उपाध्याय ने बताया केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है
-
दुकानदार को पीटा
साखोपार। कसया नगर के वार्ड नंबर 17 मणिपुरम बैरिया निवासी प्रमोद कुमार सिंह कस्बा में दुकान चलाते हैं। दुकान बंद कर देर रात को वह घर जा रहे थे। मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोग पंपिंगसेट से पानी चला रहे थे और डिलिवरी पाइप से सड़क पार कराए थे। पाइप फटने के डर से दुकानदार ने पंपिंगसेट बंद करने को कहा। इस पर राजकुमार सिंह, संजय सिंह, दीपक, किशन सिंह ने पिटाई कर दिया। पुलिस पिटाई करने वाले चारों लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
-
रुपये के लेन-देन में दुकानदार को पीटा
मथौली। मथौली नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी अभय प्रकाश मद्धेशिया और राहुल जायसवाल एक साथ मिलकर व्यवसाय करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अभय प्रकाश का करीब 4.18 लाख रुपये राहुल के पास है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। अभय प्रकाश को लोगों ने पिटाई कर दिया। पुलिस इस मामले में राहुल जायसवाल, संदीप जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, ज्ञानचंद मद्धेशिया पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
-
लकड़ी हटाने से माना करने पर पीटा
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के मठिया जयकिशुन गांव निवासी रामाकांत गोड़ अपनी जमीन में लकड़ी का बोटा रखे थे। गांव के कुछ लोग उस जमीन को अपना बताकर लकड़ी का बोटा हटाने लगे। विरोध करने पर गोलबंद होकर लोगों ने रमाकांत की पिटाई कर दिया। पुलिस इस मामले में प्रभु प्रसाद, नंदू प्रसाद, सुभाष और सिकंदर पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
-
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के सरया खुर्द गांव निवासी इंदू देवी के बेटे और गांव के कुछ लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लोगों के बीच बचाव से विवाद शांत हो गया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने इंदू देवी की पिटाई कर दिया। पुलिस इस मामले में गांव के राहुल और विरकेश पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
-
ढाबा में चोरी करते पकड़ा गया युवक
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहीदयाल निवासी सुजीत सिंह हाइवे पर ढ़ाबा चलाते हैं। बीते रात इनके ढ़ाबे में एक युवक दाखिल हो गया और कैश काउंटर तोड़ने लगा। खटपट की आवाज सुनकर सुजीत की नीद खुली तो उसने शोर मचाया। आस-पास के लोग पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से हथौड़ी और एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने युवक की पहचान झांसी के उमेश गिरी के रूप में किया। ढ़ाबा संचालक के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
-
विद्यालय में चोरी
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के सोहंग नौकी पट्टी परिषदीय स्कूल में उमा तिवारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। इनके स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने रसोई गैस सिलिंडर, चूल्हा और बर्तन चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।