{"_id":"67670f2df681570dc10d8c84","slug":"case-against-20-farmers-who-plowed-the-acquired-land-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-128753-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिग्रहित भूमि पर जुताई करने वाले 20 किसानों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिग्रहित भूमि पर जुताई करने वाले 20 किसानों पर केस
Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
हाटा। एथेनॉल प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि पर जबरन जुताई कर गेहूं की बुआई करने वाले 20 किसानों पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। चीनी मिल के उप महाप्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसकी जानकारी होने के बाद किसानों में और आक्रोश बढ़ गया है। इसके पूर्व भी जमीन अधिग्रहित के दौरान पुलिस से विवाद हुआ था। उस मामले में भी पुलिस ने 56 किसानों पर केस दर्ज किया था।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा ने एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए किसानों का करीब 35 एकड़ जमीन ली थी। विरोध के चलते लंबे समय बाद एक दिसंबर को पुलिस और प्रशासन ने चीनी मिल प्रशासन को भारी विरोध के बीच जमीन पर कब्जा दिला दिया। इस मामले में 56 किसानों पर पुलिस ने केस दर्ज कर सात किसानों को जेल भेज दिया था। इसके बाद चीनी मिल प्रशासन ने खेत में पानी छोड़ दिया। पानी सूखने के बाद तीन दिन पूर्व किसानों ने मुआवजा नहीं लेने और अपनी जमीन बताते हुए ट्रैक्टर से जुताई कर गेहूं की बुवाई कर दी थी। दूसरे दिन चीनी मिल प्रशासन की ओर खेत में फिर पानी छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को किसानों ने चीनी मिल गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। एसडीएम के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा के उपमहाप्रबंधक प्रांशु शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शुगर मिल कैंपस में लगे मोटर, टिनशेड चोरी और कार्य में बांधा डालने का किसान देवी यादव, द्वारिका यादव, अजीत यादव, रामनिवास यादव, शैलेश यादव, रणजीत सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, आकाश यादव, सरिता देवी, देवंती देवी, सरिता देवी, विद्यावती देवी, सोनमती, मीरा, रानी यादव, मंजू देवी, फूलझारी, विंदू, श्रीमती देवी व पुष्पा समेत 20 किसानों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाल सुशील शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर मुकदमे की विवेचना की जा रही है। किसान मनमानी कर रहे हैं।