फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cambodian party from Lumbini to Kushinagar

लुंबिनी से कुशीनगर आया कंबोडियाई दल

Tue, 27 Mar 2018 12:16 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cambodian party from Lumbini to Kushinagar
लुंबिनी से कुशीनगर आया कंबोडियाई दल - फोटो : अमर उजाला
कसया(कुशीनगर )।कंबोडिया का 35 सदस्यीय दल सोमवार को लुंबिनी से वापस कुशीनगर पहुंचा। इस दल ने रामाभार स्तूप जाकर विशेष पूजा में हिस्सा लिया। मंगलवार को यह दल अपने देश के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


कंबोडिया के पर्यटकों का दल 24 मार्च को कुशीनगर पहुंचा था। दल की अगुवाई कर रहे कंबोडिया के राजदूत पीके पानहा के साथ ये लोग पूजा पाठ के बाद लुंबिनी चले गए थे। भ्रमण और पूजा-अर्चना करने के बाद सोमवार की शाम को फिर कुशीनगर आ गए। यह कंबोडिया देश के प्रमुख बौद्ध धर्मगुरु के साथ महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा - अर्चना के लिए पहुंचा। पुरातत्व विभाग के कर्मचारी योगेश और पर्यटक पुलिस की मौजूदगी में दल का स्वागत किया गया। दल के सदस्यों ने राजदूत के नेतृत्व में मंदिर परिसर में जगह-जगह फोटोग्राफी भी की। राजदूत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कंबोडिया से संबंध मजबूत किया है। कंबोडिया और भारत सरकार पर्यटन के विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहती है। इस दल ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजा अर्चना किया। इस मौके पर भंते नंदरतन, भंते बोध्यांग, भंते सागर, कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed