फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   By engaging in direct dialogue, CM Yogi won the hearts of the youth.

Kushinagar News: सीधा संवाद कर युवाओं के दिल में उतर गए सीएम योगी

Wed, 03 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
By engaging in direct dialogue, CM Yogi won the hearts of the youth.
तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के जनसभा के बाद धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते लोग। - फोटो : ARchive
कहा-नियुक्ति की सूची में खोजता हूं कुशीनगर का नौजवान, दर्शक दीर्घा से उत्साह दिखाते रहे युवा
विज्ञापन




गुरवलिया बाजार/सपहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से सीधे संवाद किया। तेज धूप में घंटों जमे नौजवानों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उत्साह उन्हें प्रफुल्लित कर रहा है। इधर, युवा भी दर्शक दीर्घा से उत्साह दिखाते रहे। पूरे संबोधन के दौरान सीएम ने बार-बार युवा और नौजवान शब्द दोहराया और रोजगार, भर्ती, निवेश तथा अवसरों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए सीधे युवाओं के दिल में उतर गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का कुशीनगर बदल रहा है। यहां का नौजवान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहा है और प्रदेश की विभिन्न सेवाओं में अपनी जगह बना रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी भर्ती के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए जाते हैं तो वह पूरी सूची मंगवाकर देखते हैं कि उसमें कुशीनगर का कोई बेटा या बेटी शामिल है या नहीं।योगी ने कहा, जब मैं नियुक्ति पत्र बांटता हूं तो सूची देखता हूं कि उसमें कुशीनगर का कोई नौजवान है या नहीं। पुलिस भर्ती हो, शिक्षक भर्ती हो या अन्य सरकारी सेवाएं, मुझे खुशी होती है जब कुशीनगर का बेटा-बेटी उसमें दिखाई देता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने का सीधा लाभ युवाओं को मिला है। एक समय अपराध और अराजकता के कारण अवसर सीमित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सरकारी नौकरी देना नहीं, बल्कि उद्योग और निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करना भी है, ताकि हर नौजवान के हाथ में काम हो। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि हर किसान के खेत तक पानी पहुंचे और उसकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0

अपने हाथ से बनाया स्केच लेकर पहुंचा प्रशांत

सभा स्थल की दीर्घा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत नामक युवक ने मुख्यमंत्री का अपने हाथ से बनाया स्केच लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। तेज धूप और भीड़ के बीच स्केच को ऊंचा उठाकर खड़े युवक को देख आसपास मौजूद लोगों का भी ध्यान उसकी ओर गया। यह दृश्य मुख्यमंत्री के प्रति युवाओं के लगाव और उनके नेतृत्व में जताए जा रहे विश्वास का प्रतीक बना रहा।

0

बिना रुके आगे बढ़ रही रोजगार, विकास और सुशासन की यात्रा

अपने व्यस्त कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक दिन पहले बिजनौर और सहारनपुर में थे, देर रात गोरखपुर पहुंचे और सुबह कुशीनगर आ गए। मंच पर मौजूद सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए साथ लाया गया है ताकि कला और अभिनय में रुचि रखने वाले युवाओं को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अगर आप में रवि किशन बनने की चाहत है तो आपको भी मंच मिलना चाहिए। कला का सम्मान होना चाहिए। हालांकि, रवि किशन आपको फिल्में फ्री में नहीं दिखाते हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर पंडाल में ठहाके गूंज उठे। भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार, विकास और सुशासन की यात्रा बिना रुके, बिना झुके, बिना थके लगातार आगे बढ़ रही है। उनके संबोधन से साफ था कि कुशीनगर के विकास के साथ-साथ यहां के युवाओं की आकांक्षाएं भी सरकार के एजेंडे में प्रमुख स्थान रखती हैं।

0

युवाओं से बातचीत

अगर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रहे और समय पर परीक्षाएं हों तो गांव के युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने रोजगार की बात की, उम्मीद है इसका लाभ कुशीनगर को मिलेगा। -विवेक राय, दनियाड़ी

पहले लोग नौकरी के लिए बड़े शहरों की ओर देखते थे। अब निवेश और उद्योग की बात हो रही है तो स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ी है। -आशुतोष कुमार, लतवा मुरलीधर

-

मुख्यमंत्री ने जिस तरह युवाओं का जिक्र किया, उससे लगा कि सरकार की योजनाओं में हमारी भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। अब अवसरों का लाभ उठाना युवाओं की जिम्मेदारी है। -विवेक चौहान, अमरवा बुजुर्ग


रवि किशन का उदाहरण देकर मुख्यमंत्री ने बताया कि छोटे शहरों के युवाओं के लिए भी बड़े मंचों तक पहुंचना संभव है। यह बात युवाओं को प्रेरित करने वाली है। -नागेंद्र मद्धेशिया, सलेमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed