फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Budget: Ruling applauds, opposition says flawed

बजट : सत्तापक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया छलावा

Sun, 02 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Budget: Ruling applauds, opposition says flawed
पडरौना। सदन में शनिवार को प्रस्तुत बजट को सत्तापक्ष के नेता सराहना कर रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता इस बजट को निराशजनक बताते हुए युवाओं, किसानों और सामान्य परिवार के लिए छलावा बताया है।
विज्ञापन


बजट में पर्यटन विकास के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की गई है। इससे कुशीनगर में स्थित पर्यटन केंद्रों का विकास को पंख लगेगा। इसके अलावा अलावा मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने और किसानों की दशा सुधारने के लिए विशेष पहल हुई। यह बजट समृद्ध, आत्मनिर्भर और वैभवशाली भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लोगों की आवश्यकताओं को संवेदनशीलता से समाहित किया गया है। वित्त मंत्री ने स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करते हुए 36 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा कर पूरी तरह से समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन


- विजय कुमार दुबे, सांसद, कुशीनगर।

00000000

मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के लोगों को बड़ी राहत देते हुए सालाना 12 लाख तक की आय को टैक्स मुक्त करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह निर्णय नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा तोहफा है। यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मिडिल क्लास हमेशा प्रधानमंत्री के दिल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपीएन सिंह, राज्य सभा सांसद।

0000000

शानदार बजट है। सरकार ने 12 लाख तक टैक्स में छूट देकर मध्यम वर्गीय परिवार, कर्मचारी और व्यापारियों को बढ़ी राहत दी है। उनके रुपये बचने से उनका और उनके परिवारों का सर्वांगीण विकास होगा। बजट से आह्लादित हैं।

- मनीष जायसवाल, सदर विधायक।

0000000

12 लाख तक की आय कर मुक्त कर मध्यम वर्गीय परिवारों को एक अत्यधिक बड़ी राहत प्रदान की गई है, जिससे उनके जीवन में सहजता, समृद्धि और आर्थिक स्वतंत्रता की नई राह खुलेगी। इस निर्णय से मध्यम वर्ग को न केवल वित्तीय राहत मिलेगी, बल्कि उनके सामर्थ्य में भी वृद्धि होगी, जिससे वे अपनी आकांक्षाओं को और भी साकार कर सकेंगे।

- सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक, फाजिलनगर।

0000000

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर छूट दोगुनी कर उनके सम्मान को ऊंचा किया गया है, जबकि टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सुविधा प्रदान की गई है, जिससे उनके लिए कर प्रशासन को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
- विनय प्रकाश गौड़, विधायक रामकोला।

000000

केंद्रीय बजट 2025-26 को आमजन के सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है। मोदी सरकार का यह बजट मध्यम वर्गीय परिवारों के उत्थान के प्रति सरकार की गहरी संवेदनशीलता को प्रकट करता है। इस बजट ने उन परिवारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाया है, जो देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

- पीएन पाठक, विधायक, कुशीनगर।

0000000

यह बजट हर भारतीय के सपना को साकार करने वाला है। विकसित भारत का सपना को सरकार कर आत्मनिर्भर भारत के लिए बल देने वाला बजट है। बजट अंतिम व्यक्ति के विकास में मददगार है। इसमें सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है।

- विवेकानदं पांडेय, खड्डा विधायक।

0000000

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों के उम्मीद से अधिक बजट में सामान्य परिवारों को तरजीह दी है। 12 लाख रुपये तक की कमाई करने वाले लोगों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। यह बड़ी राहत है।

- मोहन वर्मा, विधायक, हाटा।

0000000

आम बजट देश व समाज के हित में प्रस्तुत किया गया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को बधाई। बजट में महिलाओं, युवा वर्ग, किसान आदि को ध्यान में रख कर प्रस्तुत किया है। बजट का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाला है।

- डॉ. असीम कुमार, विधायक, तमकुहीराज।

0000000

बजट बहुत ही संतुलित, समावेशी और विकास को बढ़ावा देने वाला है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। बजट में गरीब और किसान का कल्याण है, वंचितों का सम्मान है और नारी शक्ति व मध्यम वर्ग का उत्थान समाहित है।

- दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

0000000

शिक्षित, बेरोजगार, युवा, मजदूर और लघु, सीमांत किसानों व छात्रों के अलावा गरीबों के लिए बजट में कोई व्यवस्था नहीं है। यह बजट महज बिहार व दिल्ली का चुनावी बजट है। मध्यम वर्ग को 12 लाख तक की आय पर कर की छूट के साथ एक सप्ताह में फिर कर बिल ले आने की बात नियत पर संदेह पैदा करती है।

- - मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी, जिलाध्यक्ष सपा।

00000000

यह बजट पूर्णतया देश के लिए निराशा का बजट है। बजट में शिक्षा और रोजगार को दरकिनार किया गया है। युवाओं के रोजगार के लिए कोई ब्लू प्रिंट नहीं है। किसानों की आय को कैसे प्रमोट किया जाए, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। इस बार फिर पूरा देश ठगा महसूस कर रहा है।


- ऋषिकेश मिश्र, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

00000000

केंद्रीय बजट विकासोन्मुखी दिखने के लिए होता है। बुनियादी ढांचे, कृषि और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। लेकिन, करदाताओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह ज्यादा राहत नहीं ला सकेगा। देश में आम आदमी की मूलभूत आवश्यकताएं शिक्षा और स्वस्थ हैं, लेकिन सरकार का फोकस उसपर नहीं है।

- रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष, बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed