फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSP leader Suresh Chandra Bhartis son died under suspicious circumstances

Kushinagar: बसपा नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी की घटना

Sun, 23 Apr 2023 09:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Apr 2023 09:54 AM IST
सार

मृतक के कमरे की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बसपा नेता ने आवश्यक कार्रवाई के लिए रामकोला पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
BSP leader Suresh Chandra Bhartis son died under suspicious circumstances
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव के निवासी बसपा नेता सुरेश चंद्र भारती के 20 वर्षीय पुत्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बसपा के गोरखपुर के पूर्व जोन इंचार्ज एवं बिहुली निस्फी निवासी सुरेश चंद भारती शुक्रवार को अपने परिवार के साथ गोरखपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घर पर उनके छोटे भाई सुभाष, उनकी पत्नी सरोज भारती तथा 20 वर्षीय बेटा जयसेन थे। शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद जयसेन के चाचा दूसरे कमरे में सोने चले गए। जयसेन गांव के दो साथियों के साथ मकान के दूसरे कमरे में सोने चला गया। वह आधी रात तक मोबाइल पर किसी से बात करता रहा। सुबह जब उसकी चाची कमरे में झाड़ू लगाने गई तो जयसेन का शरीर दरवाजे के पास फंदे से लटका हुआ था। उसके गले में रस्सी का फंदा था। महिला ने यह बात अपने पति सुभाष को बताई। सुभाष ने कमरे में पहुंचकर गले की रस्सी खोला, तब तक जयसेन की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना अपने बड़े भाई सुरेश चंद्र भारती को दी। सुरेश चंद्र भारती गोरखपुर से अपने घर आए। बेटे की मौत के बाद वह शोक में डूब गए। पूरा परिवार दहाड़े मारकर रोने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के कमरे की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बसपा नेता ने आवश्यक कार्रवाई के लिए रामकोला पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में रामकोला थाने के एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed