फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP's Seva Pakhwada from 17th, workers held preparatory meeting

Kushinagar News: भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 से, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी बैठक

Tue, 09 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP's Seva Pakhwada from 17th, workers held preparatory meeting
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी की तरफ से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्य से है। सेवा पखवाड़ा के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को बताएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यशाला को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिशंकर राय, ब्लाॅक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री व अभियान संयोजक सुदर्शन पाल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed