फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike slips on road due to waterlogging, youth dies

Kushinagar News: जलभराव से सड़क पर फिसली बाइक, युवक की मौत

Thu, 01 Feb 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Bike slips on road due to waterlogging, youth dies
फाजिलनगर। सड़क पर जलभराव से बाइक फिसलने से घायल युवक की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। एक सप्ताह में दस से अधिक बाइक सवार घायल हो चुके हैं। तीन महीने से लोगों के घरों का सड़क पर बह रहे पानी का इंतजाम नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नहीं कराया जा सका है। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी 40 वर्षीय आलमगीर अली फाजिल नगर के छठियाव वार्ड में अपनी ससुराल गए थे। मंगलवार को वह ससुराल से घर जा रहे थे। दिन में करीब 10 बजे फाजिलनगर नगर पंचायत कार्यालय के समीप पहुंचे थे कि सड़क लगे पानी में उसकी बाइक फिसल गई और सिर में गंभीर चोट लग गई। मंगलवार की देर रात देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुकानदारों के अनुसार, एक सप्ताह में दस बाइक सवार यहां फिसलकर गिर चुके हैं। दुकानदार इसकी शिकायत चार बार नगर पंचायत के ईओ और चेयरमैन से कर चुके हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है। पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--
लग्जरी गाड़ियों से गुजरते हैं माननीय...नहीं पड़ती नजर
फाजिलनगर। बघौचघाट मार्ग पर करीब तीन माह से बह रहा नाली का पानी अब जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण उठ रही दुर्गंध से दुकानदार तो परेशान हैं ही, बाजार में आने वाले लोगों को भी नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है। बाइक सवार युवक की मौत के बाद लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग देवरिया और फाजिलनगर को जोड़ता है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने सड़क पर घरों का पानी बहता है। इस सड़क से हर रोज बीस हजार से अधिक लोग रोज गुजरते हैं। ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी, करीब छह स्कूलों के एक हजार से अधिक बच्चों के अलावा मुख्य बाजार तक जाने का आम लोगों का भी यही इकलौता रास्ता है। इसी रास्ते से विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पावा नगर महावीर इंटर कॉलेज में पढ़ाने जाते हैं। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड भी अपने गांव भठही से रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लिए जाते हैं। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. पीके राय का निवास पटखौली गांव में है। इसी रास्ते से इनका भी आना जाना रहता है। फाजिलनगर ब्लॉक प्रमुख उर्मिला जायसवाल भी इसी रास्ते से ब्लॉक पर आती हैं। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी इसी रास्ते से अपने घर जाते हैं। सपा के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का भी आवास इसी रोड पर है। ईओ और चेयरमैन से शिकायत कर थक चुके लोग जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि तीन महीने से सड़क पर जलभराव के कारण यह चौराहा नरक बन गया है।
वर्जन
-तीन माह से सड़क पर जलभराव होना गंभीर विषय है। नगर पंचायत प्रशासन को जलनिकासी के लिए इंतजाम करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। अब तक सड़क पर जलभराव होने की जानकारी मुझे नहीं थी। -अंकिता जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, कसया
--
-मैं तो रोज उधर से ही स्कूल जाता हूं। पीडब्ल्यूडी के एक एक्सईएन को एक माह पहले सड़क पर जलभराव से निजात कराने के लिए कहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष से जनहित में अपनी व्यवस्था से इसका निस्तारण कराने के लिए बोला था। लेकिन, कोई सुना नहीं। फिर पीडब्लूडी एक्सईएन से इसके लिए बात कंरूगा। -सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक फाजिलनगर
--
-सड़क पर जलभराव और उससे उठ रही दुर्गंध की वजह से दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की गई। लेकिन, अब तक समाधान नहीं हुआ। कई जनप्रतिनिधि भी रोज इधर से आते हैं, उनकी भी नजर इस पर नहीं पड़ती है। -नीरज सिंह दुकानदार
-जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण दुकानदारों के साथ राहगीरों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों का हर रोज इधर से आना-जाना होता है। लेकिन, लग्जरी गाड़ी में बैठने के कारण उन्हें शायद यह समस्या नहीं दिखती है। -अशोक गुप्ता, दुकानदार
-जलभराव से निजात के लिए स्थानीय दुकानदारों ने नगर पंचायत प्रशासन से चार बार शिकायत की। लेकिन, अब तक इसका समाधान नहीं किया जा सका। नगर के लोग टैक्स भी नगर पंचायत को देते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। -शमी, दुकानदार

-शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन जलनिकासी का प्रयास नहीं कर रहा है। विधायक भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। जलभराव के कारण युवक की जान चली गई। पहले भी कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर दुकान तक छींटे पड़ते हैं। -राजेश मद्देशिया, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed