फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with Nilgai, three injured

Kushinagar News: बाइक की नीलगाय से टक्कर, तीन घायल

Thu, 24 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai, three injured
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर मंगलवार की देर रात करमैनी चौराहा के पास बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई। हादसे में घर जा रहे पिता, पुत्र व साले गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पटहेरिया निवासी मुस्तुफा शाह के घर उनके दामाद नजीबुल्लाह शाह (35) निवासी गांव खैरटिया थाना तुर्कपट्टी अपने 14 वर्षीय पुत्र फिरदौस आलम के साथ आये थे। रात में भोजन करने के पश्चात साले मंसूर आलम (28) व बेटे फिरदौस के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक से करमैनी गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक एक नीलगाय से टक्कर हो गई गई। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरने से पिता-पुत्र व साला मंसूर आलम तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। रात होने के कारण काफी देर तक यह सभी सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। बाद में ग्रामीणों ने इन्हें सीएचसी फाजिलनगर इलाज के लिए भेजा। जहां से तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed