फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BEO accused of extortion, complaint lodged on CM portal

Kushinagar News: बीईओ पर धनउगाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
BEO accused of extortion, complaint lodged on CM portal
तमकुहीरोड। सेवरही विकास खंड की ग्रामसभा बैजूपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामअवध प्रसाद ने सेवरही के खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों से अवैध धनउगाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखा है कि विद्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर न भेजकर रजिस्टर में अनुपस्थित दिखाकर शिक्षकों से जबरन धनउगाही की जाती है। मेडिकल अवकाश को रिजेक्ट कर शिक्षकों से पैसा मांगा जाता है और खेलकूद के नाम पर प्राथमिक विद्यालय से 500 रुपये और कंपोजिट विद्यालय से 800 रुपये की अवैध वसूली की जाती है। यही नहीं शिक्षकों से पैसे लेकर छुट्टी दी जाती है। खुद उनसे 6,500 रुपये की अवैध वसूली की गई है। उनके पास इन सभी चीजों का ऑडियो क्लिप मौजूद है।उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए न्याय की गुहार लगाई है और इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार की रात में जब बीईओ अमित कुमार सिंह के मोबाइल नंबर पर फोन करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed