फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Banks are closed, long queues at ATMs

बंद रहे बैंक, एटीएम पर लंबी कतारें

Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Banks are closed, long queues at ATMs
एटीएम पर लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
 नोटबंदी के कारण लोगों की दुश्वारियां शनिवार को भी कम नहीं थीं। शनिवार के दिन सभी बैंक बंद रहे, जिससे रुपये मिलने की उम्मीद में आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। शहर में एटीएम की भरमार है, लेकिन रुपये केवल एसबीआई और एचडीएफसी के एटीएम में ही मिल रहे थे, जहां लोग लंबी लाइन में घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन

आठ नवंबर की रात नोटबंदी का आदेश जारी होने के बाद से ही आम आदमी की दुश्वारियां दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को भी रुपये की उम्मीद में काफी संख्या में लोग बैंकों पर सुबह ही पहुंच गए, लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि बैंकों में अवकाश है तो उनके चेहरे पर उदासी छा गई। 
विज्ञापन

पडरौना नगर के एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, पूर्वांचल बैंक सहित सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंक शनिवार को बंद रहे। इलाज, फीस, रोजमर्रा के  जरुरत की वस्तुएं आदि खरीदने के लिए शनिवार को बैंकों में पर पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज की तरह एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम से रुपये निकल रहे थे, लेकिन दर्जनों की संख्या में स्थित अन्य बैंकों के एटीएम का शटर शनिवार को भी गिरे रहे। एटीएम पर लंबी लाइन लगी रही, जहां घटों इंतजार के बाद लोगों को रुपये मिल सके।

एटीएम का शटर उठने का इंतजार करते ग्राहक
नोटबंदी के बाद बैंकों में रुपये न होने के कारण खाताधारकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। शनिवार को बैंक बंद रहे, ऐसे में लोग एटीएम के बाहर लाइन लगाकर उसके खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन एटीएम में रुपये पड़ना तो दूर, उनका शटर तक नहीं उठा। सुबह आठ बजे से ही लाइन में खड़े लोगों को काफी इंतजार के बाद वापस लौट जाना पड़ा।


उचक्के बाइक लेकर फरार
नोटबंदी के कारण आर्थिक तंगी में आए गोड़रिया गांव के निवासी संतोष कुमार यादव पडरौना में एसबीआई के सामने एटीएम से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे, तभी मौका देखकर उचक्के उनकी बाइक चुरा ले गए। उन्होंने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed