फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bakrid: From clothes to goats, the market is bustling

बकरीद : कपड़े से लेकर बकरे तक का बाजार हुआ गुलजार

Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bakrid: From clothes to goats, the market is bustling
पडरौना। बकरीद सात जून को मनाई जाएगी। त्योहार नजदीक देख एक हफ्ते पहले से ही बाजार गुलजार हो गए हैं। बकरीद के दिन सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। त्योहार पर सेवइयों के साथ ही कई पकवान बनाने के लिए मुस्लिम परिवारों में तैयारियां चल रही हैं। गांव में बकराें की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बकरीद के त्योहार के मद्देनजर शहर के तिलक चौक, मेन बाजार, छावनी, गुदरी बाजार समेत कई जगह सेवई की दुकानें सजी हैं। धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, नौकाटोला रोड समेत शहर के सभी कपड़े और रेडिमेड की दुकानों और माॅल से लोगों कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। कपड़ा व्यापारी कौस्तुभ चहाड़िया, सुधीर जायसवाल, राजेश अग्रवाल आदि व्यापारियों ने बताया कि अब सहालग का अंतिम समय चल रहा है। सहालग की खरीदारी के लिए लोग गर्मी को देखते हुए काॅटन सूट, अंबरेला फ्रॉक की अधिक मांग कर रहे हैं। वहीं बकरीद का चांद दिखने के बाद दुकान पर ग्राहकों की संख्या कुछ बढ़ी है। महिलाएं शरारा, गरारा, प्लॉजो सूट, फारसी घाघरा, बनारसी गरारा और पुरुष लखनवी कुर्ता व पायजामा की अधिक मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में कुर्बानी के बकरों को लेकर मुस्लिम समाज के लोग में बेहद उत्साहित हैं। कोई उन्हें सजाने में व्यस्त है तो कोई उन्हें अपने दोस्त जैसा समझ कर प्यार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज जुहैर रजा गौहरी ने बताया कि बकरीद पर मुस्लिम समाज हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की अल्लाह के हुक्म पर दी गई कुर्बानी की याद में जानवर की कुर्बानी देता है। यह कुर्बानी त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति सच्ची आस्था का प्रतीक मानी जाती है।
कुर्बानी के मांस को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। गरीबों, रिश्तेदारों और अपने लिए यह त्योहार आपसी भाईचारा और समाज में समानता का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed