{"_id":"6aaef05f7c9e8519220b0d8c","slug":"bachchan-pinned-gama-pehalwan-in-a-thrilling-bout-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-168298-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोमांचक मुकाबले में बच्चन ने गामा पहलवान को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोमांचक मुकाबले में बच्चन ने गामा पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन
फाजिलनगर। बड़हरा चौराहे पर विश्वकर्मा पूजा के दूसरे दिन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 31 पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में बच्चन पहलवान पडरौना ने गामा पहलवान को, टीम ने अजय को, विमलेश ने पचफेंडा को, विकास चौरीचौरा ने संजय जौनपुर को, पीयूष रावत भाटपाररानी ने नबीउल्लाह को तथा मुमताज धुसवा रामपुर ने भीम बलिया को पटकनी दी। 16 जोड़ कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती के रेफरी सुरेन्द्र यादव रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। कहा कि कुश्ती देश की प्राचीन धरोहर और हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कुश्ती तन और मन को स्वस्थ रखने वाला खेल है। विलुप्त हो रही इस प्राचीन कला को जीवंत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेले के संरक्षक पूर्व प्रधान पृथ्वीपाल सिंह ने की। आयोजक पूर्व प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रजीत कुशवाहा ने अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रदीप राय, आनंद प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह, प्रमोद सिंह, रामप्रवेश सिंह, मनोज सिंह, धनंजय बरनवाल, संजय, अनिल, धनंजय, विनय तिवारी, मनीष तिवारी, नन्हे पांडेय, ब्रजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।