{"_id":"695822caaeeb8ff8e007ecd8","slug":"attempted-rape-of-a-minor-search-underway-for-the-suspect-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151956-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की तलाश
Sat, 03 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर अन्य लोगों पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद आरोपी की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी नौ वर्षीय बेटी अन्य बच्चियों के साथ बकरी चराने गांव के चौराहे की ओर गई थी। चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बने चबूतरे पर सभी बच्चियां खेल रही थीं। इसी दौरान अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी बच्ची को जबरन अंदर खींच ले गया। आरोप है कि अस्पताल के अंदर आरोपी ने बच्ची के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। बाहर खेल रही अन्य बच्चियां पहुंच गईं और शोर मचाने लगीं। इससे घबराकर आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।