{"_id":"605a28218ebc3ee61e7ce15a","slug":"asp-went-to-the-teenager-s-house-and-got-information-about-the-incident-kushinagar-news-gkp3895211143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने किशोरी के घर जाकर ली घटना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने किशोरी के घर जाकर ली घटना की जानकारी
विज्ञापन
किशोरी के घर जांच करने पहुंचे एएसपी।
- फोटो : KUSHINAGAR
एएसपी ने किशोरी के घर जाकर ली घटना की जानकारी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एक गांव से चार माह पहले लापता हुई किशोरी का प्रकरण चर्चा में आने के बाद मंगलवार को एएसपी ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। एएसपी ने गांव के कुछ लोगों से भी प्रकरण के बारे में पूछताछ की।
15 नवंबर को एक युवक किशोरी को लेकर कहीं चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से यह प्रकरण सुर्खियों में आ गया। किशोरी की मां का आरोप है कि पुलिस ने उसे बेटी से मिलवाया था, लेकिन उसे साथ भेजने की बजाय आरोपियों के साथ भेजा गया। सोमवार को इस मामले में भाजपा के कई नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। सांसद विजय कुमार दुबे समेत कई अन्य नेताओं ने प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद प्रकरण में तेजी आई और एसपी विनोद कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह को मामले की जांच सौंपी। मंगलवार की दोपहर एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह किशोरी के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद गांव के भी कुछ लोगों से मिलकर प्रकरण से संबंधित जानकारी जुटाई। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी। पुलिस लापता लड़की की तलाश में जुटी है।