फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asha was running the hospital, ran away when the investigation team arrived

Kushinagar News: आशा चला रही अस्पताल, जांच टीम के पहुंचने पर भागी

Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Asha was running the hospital, ran away when the investigation team arrived
पडरौना। कुबेरस्थान सीएचसी के सामने एक आशा कार्यकर्ता द्वारा क्लीनिक चलाने की शिकायत पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस बीच टीम के आने से पहले ही क्लीनिक छोड़कर आशा कार्यकर्ता भाग गई। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद टीम लौट गई। सीएचसी के अधीक्षक से आशा कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश डिप्टी सीएमओ ने दिया है। कुबेरस्थान में सीएचसी गेट के सामने एक आशा कार्यकर्ता क्लीनिक संचालित करती है। इसकी शिकायत किसी ने सीएमओ से किया था। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता पहुंंचे, लेकिन सूचना लीक होने के कारण आशा कार्यकर्ता वहां से हट गई। आसपास के लोगों ने बताया कि सीएचसी के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह क्लीनिक चलता है। सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को रात में क्लीनिक पर भेजा जाता है।
विज्ञापन

एक स्टाफ नर्स की मिलीभगत से आशा कार्यकर्ता इलाज या प्रसव कराती है। शिकायत के बाद भी यहां के सीएचसी अधीक्षक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है। सूत्रों की मानें तो काफी दिनों से सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के शह पर अस्पताल गेट पर यह खेल चल रहा है। इसके पूर्व भी एक गर्भवती की स्टाफ नर्स की लापरवाही के कारण मौत हो गई थी। बावजूद इसके स्टाफ नर्स पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक कुबेरस्थान डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि सीएचसी के बाहर क्लिनीक चलाने की मुझे जानकारी नहीं थी। शिकायत पर जिले से टीम आई थी, जो भी कार्रवाई करनी होगी, नोडल के स्तर से होगी। आशा कार्यकर्ता का पति बाहर होम्योपैथ की क्लीनिक चलाता है। इसकी मुझे जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed