{"_id":"69d02db58c8e0ae6f70a68a8","slug":"arrange-for-fodder-and-water-for-the-animals-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148542-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पशुओं के लिए करें चारे और पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पशुओं के लिए करें चारे और पानी की व्यवस्था
विज्ञापन
तिघरा। बघौली विकास खंड के शिवापार गोशाला का बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के रखरखाव और खानपान की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गोशाला में संरक्षित पशुओं के स्वास्थ्य और उनकी देखभाल को लेकर विशेष निर्देश दिए।
उन्होंने केयरटेकर से चारे और पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मौके पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और चोकर उपलब्ध पाया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि पशुओं की सेवा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ जय केश त्रिपाठी ने गोशाला परिसर में बन रही नई बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाउंड्रीवॉल बनने से पशुओं की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।