{"_id":"6a2f089c03257bc2a207c7be","slug":"apply-the-knowledge-gained-in-the-training-to-your-life-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161784-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रशिक्षण में मिली जानकारी जीवन में उतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रशिक्षण में मिली जानकारी जीवन में उतारें
Mon, 15 Jun 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर में अतिथियों के साथ प्रशिक्षित युवतियां।स्रोत-सोशल मीडिया
फाजिलनगर। कस्बे के एक मैरिज हाल में रविवार को सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन हुआ। अंतिम दिन युवतियों में प्रमाण-पत्र वितरण वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटिशियन जैसे कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी जीवन में उतारें। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेेश राय, नागेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद प्रशिक्षित सभी युवतियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन गुप्ता और संचालन संतोष गुप्ता संगम ने किया। अंत में डॉ. जीतेंद्र प्रजापति ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अरविंद कुमार सागर, दिव्यांशु जीत शाही, विकास श्रीवास्तव, विकास पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, रवि चौधरी, सुनैना शर्मा, माधुरी निषाद आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान अरविंद कुमार सागर, दिव्यांशु जीत शाही, विकास श्रीवास्तव, विकास पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, रवि चौधरी, सुनैना शर्मा, माधुरी निषाद आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन