{"_id":"6820fce1ca2d1b318905e6f7","slug":"angry-traders-surrounded-the-police-post-after-their-shops-were-shut-down-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137223-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकानें बंद कराने से नाराज व्यापारियों ने चौकी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकानें बंद कराने से नाराज व्यापारियों ने चौकी घेरी
Mon, 12 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। समउर बाजार के शराब भट्ठी के पास संचालित खाने-पीने की दुकानों को शनिवार को पुलिस ने धारा 290 के तहत कार्रवाई करते हुए बंद करा दिया। इससे नाराज वहां संचालित अन्य दुकानदारों ने रविवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार के दुकानदार सहमे हैं।
शुक्रवार की देर शाम एक चीखना दुकानदार के दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार ने वाहन स्वामी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामायण कुशवाहा को मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया। इसके बाद शनिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी की अगुवाई में पुलिस ने अभियान चलाकर समउर बाजार में शराब भट्ठी के आसपास खानेपीने की सभी दुकानों को बंद करा दिया था। इससे वहां के दुकानदारों के सामने रोजीरोटी का संकट गहरा गया। इसके विरोध में रविवार को व्यापार मंडल समउर बाजार के अध्यक्ष विशुन गुप्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह की अगुवाई में बाजार के श्यामप्रताप सिंह, रतन मिश्र, सूरज चौरसिया, मुन्ना जायसवाल, शिवपूजन गुप्ता, हरिकेश मद्धेशिया, आनंद मद्धेशिया, गोपाल प्रसाद आदि व्यापारियों ने पुलिस चौकी का घेराव किया।
व्यापारियों का आरोप था कि एक दुकानदार से विवाद होने पर पुलिस सभी दुकानदारों की दुकानों को जबरन बंद करा दिया है। इन दुकानदारों पर पुलिस ने धारा 290 के तहत कार्रवाई कर चालान काट रही है। इससे बाजार के व्यापारियों में भय ब्याप्त है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात कर साफ-सफाई रखने व अन्य विवादों से बचकर चीखना दुकान खोलने की सशर्त अनुमति दे दी। पुलिस ने व्यापारियों की दूसरी मांग पर धारा 290 का चालान आदि की कार्रवाई रोकने का आश्वाशन भी दिया है।