फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by her husband's participation in niece's birthday party, married woman commits suicide

Kushinagar News: भतीजी की बर्थडे पार्टी में पति के शामिल होने से नाराज विवाहिता ने की खुदकुशी

Mon, 10 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Angered by her husband's participation in niece's birthday party, married woman commits suicide
खड्डा। भतीजी के बर्थडे पार्टी में पति के शामिल होने व केक खाने से नाराज विवाहिता ने सोमवार की देर शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा गांव में जोरों पर है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भुजौली बाजार के पोखरा टोला निवासी पूनम देवी (25) का शव घर के कमरे में सोमवार की शाम को पंखे से लटकता देख परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। महिला के पति उमेश यादव ने बताया कि रविवार को भतीजी का जन्मदिन था। उसमें वह शामिल हो गया था तथा केक खा लिया था, जबकि पत्नी ने भतीजी के जन्मदिन में शामिल होने से मना किया था। इस बात से नाराज पत्नी का कहना था कि वे हमेशा विवाद करते हैं, उनके यहां जन्मदिन में क्यों गए। सोमवार की शाम को उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

उमेश व पूनम की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। दोनों की एक ढाई वर्ष की बच्ची है। तहसीलदार खड्डा महेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed