फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman died in land despute

Kushinagar News: जमीन विवाद में घायल महिला की मौत, बढ़ी तनातनी

Sun, 09 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
an woman died in land despute
रामपुर बरहन टोला लक्ष्मीपुर डीही गांव में महिला की मौत के बाद गांव में मौजूद पुलिसकर्मी।संवाद
खेत में मेड़ तोड़ने को लेकर हुई थी मारपीट, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खेत का मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने वृद्ध महिला की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के लक्ष्मीपुर डीही टोला निवासी शारदा यादव शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। उस दौरान पट्टीदारी की महिला रामकली देवी (70) अपने खेत की तरफ गई। खेत का मेड़ टूटा देख महिला ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

आरोप है कि शारदा यादव ने महिला की पिटाई कर दी। वह खेत में गिरकर बेहोश हो गई। महिला को गांववालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को दिन के करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर जा रहे थे कि रास्ते से पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला की मौत के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए दोनों के दरवाजे पर पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed