{"_id":"6962ac3fc0db1c9bcb056fd1","slug":"an-overbridge-will-be-built-at-the-railway-crossing-in-khadda-providing-relief-from-traffic-congestion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152446-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड्डा में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड्डा में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खड्डा के सुभाष चौक रेलवे फाटक पर लगा जाम ।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना/खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड स्थित खड्डा कस्बा के सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। नागरिकों को जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद विजय कुमार दुबे ने पहल की है। इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद जाम में घंटों फंसने वाले राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे क्रॉसिंग उस पार प्रमुख शिक्षण संस्थान, सीएचसी और चीनी मिल है। इस रूट पर ट्रेनों के अधिक आवागमन से दिन में करीब 35 बार रेलवे ढाला बंद होता है। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे की टीम सर्वे करने जल्द आ सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो ओवरव्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मार्च तक टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
जिले के अंतिम छोर पर स्थित खड्डा यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लिए बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के साथ कस्बा सीएचसी, चीनी मिल, कई इंटर कॉलेज और एक डिग्री कॉलेज है। इसके चलते खड्डा नगर पंचायत और आसपास गांव के लोगों के अलावा सीमावर्ती बिहार के लोग खड्डा आते हैं। इससे सुबह से लेकर देर रात तक खड्डा कस्बा में चहल-पहल बनी रहती है।
विज्ञापन
सुभाष चौक बीच कस्बे में स्थित है। यहां से गुजरने वाली रेलवे लाइन कस्बा को दो हिस्से में बांटती है। इस रेलवे लाइन के बायीं तरफ चीनी मिल, तुर्कहा सीएचसी, एक कन्या इंटर काॅलेज, दो इंटर काॅलेज, फायर स्टेशन, पंजाब नेशनल बैंक सहित कई व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थान हैं। इसकी वजह से लोगों को रेलवे लाइन पार करना पड़ता है।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सवारी गाड़ियों के अलावा 20 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। जब भी कोई ट्रेन आती है तब रेलवे ढाला बंद होता है। कुल मिलाकर 35 बार रेलवे ढाला बंद होता है। इससे कस्बा कुछ देर के लिए दो हिस्सों में बंट जाता है। रेलवे ढाला बंद होते ही दोनों तरफ करीब 500 मीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जल्दी निकलने के चलते लोग वाहनों के साथ बेतरतीब तरह से निकलने लगते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
इस जाम में पुलिस, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, गन्ना लदी ट्राॅली समेत सभी तरह के वाहनों से निकलने में लोगों को 25 से 30 मिनट का समय लग जाता है। मरीजों को सीएचसी पर लाने और ले जाने वाली एंबुलेंस भी ढाला बंद होने के कारण रुकी रहती हैं। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री को पत्र लिखने के साथ सीएम से भी मिलकर समस्या से अवगत कराया था।
इसके बाद खड्डा नगर के सुभाष चौक से होकर गुजरने वाले रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए हरी झंडी मिली है। कस्बा के अंकित प्रताप सिंह, मुकेश मोदनवाल, गणेश तिवारी, रोहित चौहान, सुनील रौनियार, संदीप श्रीवास्तव, अश्विन दूबे आदि ने कहा कि अभी तो ट्रेन संचालन के लिए सिंगल लाइन है तो इतना जाम लगता है। रेलवे प्रशासन की तरफ से गोरखपुर-नरकटियागंज रेल पर डबल लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
रेलवे लाइन का दोहरी करण होने के बाद तो कस्बा में लगने वाली जाम की समस्या और भयावह हो जाएगी। कस्बा में लग रहे इस जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की गई है, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक आश्वासन ही मिला है।