फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of laying interlocking tiles without a base layer of crushed stone in the shopping complex premises.

Kushinagar News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में बिना गिट्टी डाले इंटरलॉकिंग का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of laying interlocking tiles without a base layer of crushed stone in the shopping complex premises.
फाजिलनगर। कस्बे में नगर पंचायत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य में गिट्टी नहीं डालने का आरोप लगाते हुए आवंटियों ने नगर पंचायत को शिकायती पत्र दिया है। आवंटियों ने कार्य की गुणवत्ता की जांच कर मानक के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आवंटियों का कहना है कि करीब चार वर्ष पूर्व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए उनसे छह-छह लाख रुपये जमा कराए गए थे। उस समय बेहतर सुविधाओं से लैस कॉम्प्लेक्स तैयार कर दो वर्ष के भीतर दुकानें सौंपने का भरोसा दिया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद अब परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। आवंटियों का आरोप है कि इसमें निर्धारित मानक के अनुसार गिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर आशंका बनी हुई है और उन्हें डर है कि खराब निर्माण जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकता है।शिकायत करने वालों में उदयभान सिंह, रामाश्रय गुप्ता, रामकृष्ण, प्रमोद सिंह, विशेश्वर गुप्ता आदि शामिल थे। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य सीएनडीएस द्वारा कराया जा रहा है। यदि इंटरलॉकिंग कार्य मानक के विपरीत कराया जा रहा है तो उसे रुकवाकर उच्चाधिकारियों को जांच के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed