{"_id":"6afcac8bf04b8a4a6801203c","slug":"all-seats-on-trains-are-fully-booked-until-november-22-passengers-are-facing-difficulties-due-to-long-waiting-lists-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172513-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेनों में 22 नवंबर तक सभी सीटें फुल, लंबी वेटिंग से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेनों में 22 नवंबर तक सभी सीटें फुल, लंबी वेटिंग से यात्री परेशान
विज्ञापन
- दिवाली और छठ के बाद परदेश वापसी के लिए यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
- सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 127, थर्ड एसी में 131 और सेकंड एसी में 44 वेटिंग
कप्तानगंज। दिवाली और छठ का पर्व मनाकर परदेश लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कप्तानगंज जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में 22 नवंबर तक सीटें फुल हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है।
कप्तानगंज जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलखंड की ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर, कोटा, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर और मुजफ्फरपुर समेत देश के कई छोटे-बड़े शहरों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं। यही वजह है कि जंक्शन पर टिकट खिड़की से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।
कप्तानगंज से नई दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 35, थर्ड एसी में 20 और सेकंड एसी में 10 वेटिंग चल रही है। वहीं, सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 127, थर्ड एसी में 131 और सेकंड एसी में 44 वेटिंग है।
विज्ञापन
नई दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 155, थर्ड एसी में 54 और सेकंड एसी में 25 वेटिंग चल रही है। सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं।
कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 79, थर्ड एसी में 52 और सेकंड एसी में 25 वेटिंग है। मुंबई से कप्तानगंज आने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 111, थर्ड एसी में 70 और सेकंड एसी में 42 वेटिंग चल रही है।
कप्तानगंज से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में 19 नवंबर तक स्लीपर में 80, थर्ड एसी में 54 और सेकंड एसी में 54 वेटिंग है। वहीं, कोलकाता से कप्तानगंज आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक स्लीपर में सीट उपलब्ध नहीं है। थर्ड एसी में 50 और सेकंड एसी में 25 वेटिंग चल रही है।
कप्तानगंज से जम्मू-कश्मीर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 19 नवंबर तक सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर से कप्तानगंज आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक स्लीपर में 147 और थर्ड एसी में 108 वेटिंग है। सेकंड एसी में भी सीटें फुल हैं।
स्पीकअप
कप्तानगंज से नई दिल्ली जाने के लिए तत्काल टिकट लेने को सोमवार से ही लाइन में लग गया था। कतार में पहले नंबर पर होने के बावजूद किसी तरह स्लीपर कोच में कंफर्म टिकट मिल पाया।
- निकेत खेतान, कप्तानगंज
दिवाली पर बेंगलुरु से घर आया था। सोमवार आधी रात को कंफर्म टिकट के लिए पहुंचा। कतार में दो लोगों के पीछे था। जब टिकट लेने की बारी आई तो वेटिंग 20 तक पहुंच गई थी। अब टिकट के लिए दोबारा प्रयास करना पड़ेगा।
- पप्पू, कप्तानगंज
वर्जन
यात्रियों की सुविधा के लिए लंबी दूरी की अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
-महेश गुप्ता, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल