{"_id":"653eac01d2753df12107fff5","slug":"after-the-death-of-the-constable-the-son-became-a-retainer-the-second-woman-is-taking-pension-as-his-wife-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6867-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिपाही की मौत के बाद बेटा बना अनुचर, दूसरी महिला पत्नी बनकर ले रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिपाही की मौत के बाद बेटा बना अनुचर, दूसरी महिला पत्नी बनकर ले रही पेंशन
Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
- सिपाही की पत्नी की मौत के बाद परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने गए बेटे को हुई जानकारी
- पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से साक्ष्य छिपाकर सर्विस बुक में दर्ज करा लिया नाम
- पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाली महिला पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सिपाही की मौत के बाद उसके बेटे की अनुचर पद पर नौकरी तो मिल गई, लेकिन एक महिला ने खुद को सिपाही की पत्नी बताकर अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया और पेंशन ले रही है। इसका खुलासा सिपाही की असली पत्नी की मौत के बाद हुआ है।
पुलिस ने सिपाही की पत्नी होने का दावा कर पेंशन लेने वाली महिला पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अब पुलिस की जांच में असली और नकली पत्नी का खुलासा होगा।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के मोहन पौहरिया गांव निवासी शेषनाथ यादव पडरौना कोतवाली में सिपाही थे। वर्ष 1997 में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई। सिपाही का बेटा प्रमोद यादव जब बालिग हुआ तो वर्ष 2011 में कुशीनगर पुलिस लाइन में अनुचर पद पर नौकरी मिली।
विज्ञापन
प्रमोद यादव का आरोप है कि उसकी मां सुदामी देवी हैं, लेकिन बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के अखोप निवासी कुंती देवी ने परिवार रजिस्टर और मतदाता सूची में फर्जी कागजात के आधार पर अपना नाम पत्नी के रूप में दर्ज करा लिया। साथ ही पडरौना कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से तत्कालीन एसपी को गुमराह कर सर्विस बुक में भी अपना नाम कुंती उर्फ सुदामी का नाम दर्ज करा लिया और पेंशन लेती है। वर्ष 2014 में सुदामी देवी की मौत होने के बाद प्रमोद यादव परिवार रजिस्टर में अपनी मां का नाम दर्ज कराने के लिए सेक्रेटरी के पास गया तो मां के रूप में कुंती उर्फ सुदामी का नाम दर्ज था। इसकी शिकायत प्रमोद ने विभागीय अफसरों के अलावा डीएम से किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने कुंती देवी पर अभिलेखों में हेराफेरी करने, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान जो तथ्य मिलेंगे, उसके बाद ही मालूूम होगा कि सिपाही की असली पत्नी कौन है।