{"_id":"68fbe299f90e9a2788053796","slug":"affiliation-of-employees-affiliated-with-dios-office-terminated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147761-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीआईओएस कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीआईओएस कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त
Sat, 25 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर ने कुशीनगर डीआईओएस कार्यालय में संबद्ध दो कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त कर दी है। कार्यालय से संबद्धता समाप्त होने के बाद कर्मचारियों को उनके मूल पद पर वापस कर दिया गया है।
जेडी सतीश सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय की तरफ से कुशीनगर डीआईओएस कार्यालय में संबद्ध रवींद्र किशोर यादव, लेखा परीक्षक, कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, कुशीनगर और अखिलेश चन्द मौर्य, कनिष्ट सहायक पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज मठिया श्रीराम, सेवरही, कुशीनगर को अपने कार्यालयी व विद्यालयी कार्यों के साथ-साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, कुशीनगर द्वारा सौपें गए दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। अब वे अपने मूल पद पर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके स्तर से भी कोई कर्मचारी कार्यालय में संबद्ध हैं तो उनकी संबद्धता समाप्त कर उन्हें अवगत कराएं।