फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration will keep a close watch on sensitive and highly sensitive booths

Kushinagar News: संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर

Wed, 22 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Administration will keep a close watch on sensitive and highly sensitive booths
तमकुहीरोड। एक जून को होने वाले मतदान के लिहाज से इस बार विधान सभा क्षेत्र के छह बूथों को वन्नरेबल और सत्रह बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। इन सभी बूथों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के उद्देश्य से निगरानी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आगामी एक जून को देवरिया संसदीय क्षेत्र का हिस्सा विधान सभा क्षेत्र तमकुजीराज में भी मतदान होना है। इसको लेकर तमकुहीराज तहसील प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह वन्नरेबल, 17 क्रिटिकल सहित कुल 394 बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से प्राथमिक पाठशाला बांसगांव चौरिया के बूथ संख्या एक, कन्या पाठशाला गौरी श्रीराम बूथ संख्या 20, संविलियन विद्यालय सियरहा बूथ संख्या 201, प्राथमिक विद्यालय घघवा जगदीश बूथ संख्या 302, प्राथमिक पाठशाला जवही मलही मुस्तक़िल बूथ संख्या 359 और उच्च प्राथमिक विद्यालय विरवट कोन्हवलिया बूथ संख्या 379 को वन्नरेबल की श्रेणी में रखा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी पट्टी बूथ संख्या 73, बालिका लघु माध्यमिक सेवरही बूथ संख्या 103, लोकमान्य इंटर काॅलेज सेवरही बूथ संख्या 108, जूनियर हाईस्कूल खुदरा बूथ संख्या 241, प्राथमिक विद्यालय रामकरन पट्टी बूथ संख्या 265, प्राथमिक विद्यालय सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदीया बूथ संख्या 273 क्रिटिकल हैं। प्राथमिक विद्यालय पिपराघाट बूथ संख्या- 293, प्राथमिक विद्यालय गढ़हिया चिंतामन बूथ संख्या 306, प्राथमिक विद्यालय झड़वा बूथ संख्या 309, नेहरू इंटर काॅलेज तरयासुजान बूथ संख्या 321, प्राथमिक विद्यालय बसडीला गुनाकर बूथ संख्या 326 व 327, प्राथमिक विद्यालय जवही मलही मुस्तक़िल बूथ संख्या 359, प्राथमिक विद्यालय रामपुर बंगरा बूथ संख्या 369, प्राथमिक विद्यालय मठिया श्रीराम बूथ संख्या खैरटिया 389, जूनियर हाईस्कूल अहिरौलीदान बूथ संख्या 390 सहित 17 बूथों को भी क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। एसडीएम विकास चंद्र ने कहा कि सभी बूथों के साथ इन अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और इसके लिए इन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed