फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against educational institutions that do not update data on U-Dias portal

Kushinagar News: यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं करने वाले शैक्षिक संस्थाओं पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against educational institutions that do not update data on U-Dias portal
पडरौना। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा विद्यालयों को हर वर्ष अपडेट करना होता है। जिले के 225 मदरसे और 104 माध्यमिक विद्यालयों द्वारा पत्र भेजने के बाद भी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और डीआईओएस को पत्र भेजकर डाटा अपडेट नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर जिले में पंजीकृत सभी विद्यालयों को 31 जुलाई तक उनके वहां नामांकित विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जिले के 225 मदरसे और 104 माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से विद्यार्थियों का विवरण शून्य दिखा रहा है। नामांकित विद्यार्थियों की संख्या अपलोड ही नहीं की गई है।संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन विद्यालय की तरफ से प्रगति में सुधार नहीं हुआ। बार-बार निर्देश देने के बाद भी पोर्टल अपडेशन का कार्य नहीं होने के कारण राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से नाराजगी जताई जा रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और डीआईओएस को पत्र कर संबंधित विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीएमओ भरत लाल गोड़ ने बताया कि जिले में संचालित कई मदरसे बंद हो चुके हैं। संभव है कि पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं करने वाले उन मदरसों के हों। इसकी जांच कराई जा रही है, जो मदरसे संचालित होने के बाद भी डाटा अपडेट नहीं किए हैं उन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई चल रही है। वहीं डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीएसए की तरफ से मिले पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। उन्हें यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed