{"_id":"67a3b37f6779920a210cd5b4","slug":"accusation-of-issuing-challan-for-not-paying-bribe-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131530-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिश्वत न देने पर चालान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिश्वत न देने पर चालान करने का आरोप
Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाने के एक एसआई पर हेलमेट, कागज सब सही होने के बावजूद रिश्वत न देने पर दुर्व्यवहार करते हुए चालान करने का आरोप लगा है। युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी अमरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत करते हुए बताया है कि वह पनियहवा पुल के पास एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में अपनी बाइक से गया था। लौटते समय हनुमानगंज थाने के एसआई अखिलेश यादव ने पनियहवा पुलिस पिकेट के पास रोक लिया और कागजात आदि चेक करने लगे। आरोप है कि हेलमेट सहित सब कुछ सही होने के बावजूद एसआई ने पैसों की मांग की। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की धमकी दी। अमरेंद्र ने जब इन्कार किया तो दरोगा ने दुर्व्यवहार किया और बाइक के नंबर प्लेट की फोटो खींच ली। बाद में उसके मोबाइल पर एक हजार रुपये के चालान का मैसेज आया। युवक ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में आरोपी एसआई अखिलेश यादव ने बताया कि आरोप पूरी तरह निराधार है। प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज मनीष पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।