फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aadhaar issue...payment of 65 thousand children stopped

Kushinagar News: आधार का फेर...65 हजार बच्चों का रुका भुगतान

Sun, 02 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar issue...payment of 65 thousand children stopped
कुशीनगर। प्रशासन के निर्देश और बीआरसी पर व्यवस्था के बाद भी बच्चों का आधार कार्ड बनने में तेजी नहीं आ रही है। इसकी वजह से बच्चों की नामांकन प्रक्रिया जहां पीछे है, वहीं करीब 65 हजार छात्र-छात्राएं डीबीटी योजना से वंचित हैं। अभी तक इन बच्चों का यूनिफार्म, जूता, मोजा और स्वेटर नहीं खरीदा जा सका है। इसको लेकर अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बिना आधार कार्ड वाले बच्चों के नामांकन पर रोक है, इसके चलते छात्र संख्या भी अधिकतर स्कूलों में कम है। छात्र संख्या का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग की ओर से ब्लॉक के सभी बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने के लिए सेंटर बनाए गए हैं, इसके लिए दो शिक्षा मित्रों की ड्यूटी बीएसए की ओर से लगाई गई है, ताकि बच्चों के आधार बनाने में किसी तरह की कोई लापरवाही व देरी न हो।
विज्ञापन

इसमें 65 हजार छात्र-छात्राओं का डीबीटी का भुगतान भी आधार कार्ड नहीं होने के चलते फंसा है। विभाग की ओर से बच्चों को दो यूनिफार्म, एक सेट जूता, मोजा, स्वेटर, टोपी खरीदने के लिए 12 सौ रुपये अभिभावकों के खाते में भेजा जाता है। मौसम में बदलाव होने से ठंड ने दस्तक दे दिया है, लेकिन इस समस्या का निस्तारण अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह चाहे जो भी, सिर्फ शिक्षकों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए जिम्मेदार दबाव बना रहे हैं, बावजूद आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया जोर नहीं पकड़ रहा है।

समय रहते जिम्मेदार नहीं चेते तो स्कूली बच्चों को सर्द मौसम में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। जिले में 2,37,579 बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में है, इसमें 2,29,771 बच्चों का आधार कार्ड बन चुका है। करीब 17 हजार बच्चों के खाते में डीबीटी का रकम भेजा जा चुका है। अभी करीब 65 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी का रकम नहीं भेजा जा सका है। बीएसए डॉ. रामजियान मौर्य ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानाध्यापकों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed