फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young woman was found unconscious in the bathroom of her house and died during treatment.

Kushinagar News: घर के बाथरूम में अचेत मिली युवती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 11 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young woman was found unconscious in the bathroom of her house and died during treatment.
सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सरदार पटेल नगर निवासी कुमकुम मद्धेशिया (21) शुक्रवार को संदिग्ध हालात में घर के बाथरूम में अचेत मिली। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। चर्चा है कि बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर और ठंड कुमकुम की मौत का कारण बना। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सुकरौली कस्बे के रहने वाले राजेश मद्धेशिया की पुत्री कुमकुम नीट की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई। करीब एक घंटे बाद भी नही निकली तो घरवालों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की पर खुला नहीं न ही अंदर से कोई जवाब मिला। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो कुमकुम अचेत पड़ी थी और गैस गीजर चालू था।
विज्ञापन

परिजनों ने आनन फानन में कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया पर एम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर और ठंड कुमकुम की मौत का कारण बना। कुमकुम दो भाइयों की इकलौती बहन और परिवार की लाडली थी।
विज्ञापन

वह नीट की तैयारी कर रही थी। उसकी मौत से घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। शनिवार को नगर के श्मशान घाट पर उसका दाह संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed