{"_id":"5fd25bd98ebc3e40fb197d98","slug":"a-young-man-returning-from-his-in-laws-died-in-an-accident-kushinagar-news-gkp3763551155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एनएच-28 बी पर सिधरिया ड्रेन के पास हुए मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के धरनीछापर गांव निवासी हृदया चौहान (30) हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनी पट्टी गांव के भोला चौहान के घर ससुराल गया था। मंगलवार को ससुराल में शादी थी। बरात विदाई के बाद बुधवार की रात करीब आठ बजे हृदया ससुराल से अपने घर धरनीछापर वापस जा रहा था। रात में ही सिधरिया ड्रेन के पास हादसे में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सड़क किनारे गिरे युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से परिजनों और ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक को थाने ले गई। एसओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह एक युवक का शव मिला था। हादसे में मौत की बात कही जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।