फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A truck hit a power pole, causing power outages for 15 hours.

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 15 घंटे गुल रही आपूर्ति

Mon, 07 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A truck hit a power pole, causing power outages for 15 hours.
कसया। रामकोला-कसया मार्ग पर सेमरी गांव के पास शनिवार देर रात ब्रान लदा ट्रक 33 केवी लाइन के पोल से टकराकर पलट गया। पोल टूट गया और क्षेत्र के कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 घंटे तक बिजली संकट बना रहा। रविवार दोपहर बाद क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ब्रान लदा ट्रक रामकोला से कसया होते बिहार जा रहा था।
शनिवार देर रात सेमरी गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे के पोल को तोड़ते हुए ट्रक पलट गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। देर रात आवागमन कम होने के कारण सड़क पर कोई दूसरा वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। ट्रक की टक्कर से टेकुआटार उपकेंद्र को जाने वाली लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


0
कुछ दिन पहले भी पलटा था ट्रेलर, गई थी युवक की जान
कसया। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी स्थान पर कुछ दिन पहले गेहूं लदा ट्रेलर भी पलट गया था। उसके नीचे दबने से भठही बाबू के अर्जुन यादव की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से रामकोला-कसया मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर कई तीब्र मोड़ हैं। इसके बावजूद पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने मार्ग पर पर्याप्त संकेतक लगाने के साथ सुरक्षा के अन्य इंतजाम कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
अनियमित आपूर्ति से लोगों में नाराजगी
उजारनाथ। करीब एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था बदहाल है। क्षेत्र रिकेश प्रसाद, रविशंकर, प्रभुनाथ, रमेश कुमार, अजय गुप्ता और अब्दुल्लाह आदि का कहना है कि दिन हो या रात, बार-बार बिजली गुल हो रही है। अवर अभियंता फोन नहीं उठा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों की ओर से फाल्ट चेक किए जाने की बात कहकर समस्या टाल दिया जा रहा है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि बरसात के कारण इन दिनों फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। सुचारु आपूर्ति के लिए पेड़ों की टहनियों की कटाई कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed