फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A new wide bridge will be built in Banjaripatti, three crore rupees will be spent.

Kushinagar News: बंजारीपट्टी में बनेगा नया चौड़ा पुल, खर्च होंगे तीन करोड़

Mon, 07 Sep 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A new wide bridge will be built in Banjaripatti, three crore rupees will be spent.
खड्डा। खड्डा-सिसवा मार्ग पर बंजारीपट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर बना वर्षों पुराना संकरा पुल अब इतिहास बनने वाला है। खड्डा विधायक के प्रयास से सिंचाई विभाग ने नए पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को एनओसी दे दी है। तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुराने पुल की जगह नया पक्का और चौड़ा पुल बनाया जाएगा। पुल बनने के बाद आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खड्डा को महराजगंज के सिसवा बाजार से जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से लोग सिसवा बाजार, निचलौल, महराजगंज और नेपाल क्षेत्र तक आवागमन करते हैं। पडरौना, झुलनीपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। ऐसे में संकरे पुल के कारण यातायात बाधित होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती थी। देखते ही देखते जाम लंबा हो जाता था। कई बार दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती थी। सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों, ग्रामीणों और राहगीरों को होती थी। जाम में एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन वाहन भी फंस जाते थे। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर स्वीकृत इस नया और चौड़ा पुल बनने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। सिसवा बाजार, निचलौल, महराजगंज और नेपाल की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण होने से न सिर्फ रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, बल्कि खड्डा-सिसवा मार्ग की कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी।


लोक निर्माण विभाग के जेई जेसी शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिल गई है। पुल निर्माण स्वीकृत है और आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। जल्द ही पुराने पुल को हटाकर नए पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed