फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for green sarees on Hartalika Teej

Kushinagar News: हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ियों की डिमांड

Mon, 07 Sep 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for green sarees on Hartalika Teej
पडरौना। हरतालिका तीज को लेकर बाजार में महिलाओं की खरीदारी बढ़ गई है। सुहाग की सलामती और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले इस व्रत में हरे रंग की साड़ियों की विशेष मांग देखने को मिल रही है। कपड़ा दुकानों पर हरे रंग की साड़ियों की अलग-अलग डिजाइन और रेंज उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख कपड़ा बाजारों में इन दिनों तीज को लेकर रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी महिलाओं की पसंद को देखते हुए हरे रंग की साड़ियों की विभिन्न वैरायटी मंगाई है। इनमें सामान्य बजट से लेकर महंगी और डिजाइनर साड़ियां शामिल हैं। दुकानदार अखिलेश अग्रहरी, रमेश अग्रवाल, सज्जन अग्रस्वाल, संजय टिबड़ेवाल आदि का कहना है कि तीज नजदीक आने के साथ ही बिक्री में तेजी आई है। खासकर हरे रंग की साड़ियों के साथ मैचिंग ब्लाउज और अन्य शृंगार सामग्री की भी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि त्योहार को देखते हुए 500 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक रेंज में साड़ियां उपलब्ध हैं। अधिकतर महिलाएं 1500 से 2000 रुपये तक जड़ी वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं। पहनने में सुविधा के साथ आकर्षक लुक के कारण हल्की साड़ियों की मांग सबसे अधिक है। बाजार में हरे रंग के साथ लाल, सुनहरे और अन्य रंगों के बॉर्डर वाली साड़ियां भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करने पहुंची सुनीत देवी, प्रियंका मिश्रा, पलक सिंह, महिला देवी आदि ने बताया कि तीज के पर्व पर हरे रंग की साड़ी पहनने की परंपरा और पसंद दोनों के कारण इसकी खरीदारी कर रही हैं। कई महिलाएं पारंपरिक डिजाइन पसंद कर रही हैं, जबकि युवतियां हल्की और नए डिजाइन वाली साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed