Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A stray animal knocked down and killed a farmer who was harvesting crops in his field.

Kushinagar News: खेत में फसल समेट रहे किसान को छुट्टा पशु ने पटककर मार डाला

Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A stray animal knocked down and killed a farmer who was harvesting crops in his field.
अहिरौली बाजार। सेन्दुरिया विशुनपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत में कटे धान की फसल को समेट रहे किसान पर छुट्टा पशु ने हमला कर दिया। पशु ने उन्हें कई बार पटका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी रामाश्रय गौड़ (62) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में कटे धान की फसल को समेट रहे थे। इसी दौरान छुट्टा पशुओं का झुंड खेत में पहुंच गया। फसल बर्बाद होते देख रामाश्रय पशुओं को खदेड़ने लगे। इसी बीच झुंड में शामिल एक पशु ने उन पर हमला कर दिया और कई बार पटक दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों दहशत है। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना देखकर शोर मचाया और रामाश्रय को बचाने का प्रयास किया लेकिन पशु उसकी ओर भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी। परिजन गंभीर रूप से घायल रामाश्रय को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अजोरा देवी, बड़े बेटे रामगोविंद उर्फ टून्नू और छोटे बेटे लक्ष्मण उर्फ सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि आवारा पशु खेतों में फसल बर्बाद करने के साथ अब लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed