{"_id":"6af3759602f85380eb0cde37","slug":"a-long-standing-feud-had-been-simmering-for-three-years-with-the-conflict-escalating-through-repeated-incidents-of-physical-violence-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-172023-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन साल से सुलग रही रंजिश की आग, मारपीट की घटनाओं से बढ़ता गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन साल से सुलग रही रंजिश की आग, मारपीट की घटनाओं से बढ़ता गया विवाद
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन जुलूस में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, अप्रैल में चंदन चौहान पर भी हुआ था जानलेवा हमला
देवराजपुर गांव में युवक का गला रेतने और बचाने आए युवक के साथ मारपीट का मामला
हाटा। देवराजपुर और लंगड़ी गांव के युवकों के बीच शुरू हुई तीन साल पुरानी अदावत अब खूनी संघर्ष का रूप ले चुकी है। छोटी-छोटी कहासुनी और मारपीट से शुरू हुआ विवाद लगातार गंभीर होता गया लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक सीमित रही। सोमवार को मनोज चौहान और पपिंदर पर हुए हमले ने इस पुरानी रंजिश को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विवाद की शुरुआत करीब तीन साल पहले दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई थी। देवराजपुर गांव के लोग प्रतिमाओं का विसर्जन करने लंगड़ी गांव स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर जाते थे। इसी दौरान जुलूस में देवराजपुर के कुछ युवकों ने जाति विशेष से संबंधित गाना बजाया था।
इस पर लंगड़ी गांव के युवकों ने आपत्ति जताई। विरोध इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी घटना ने दोनों गांवों के युवकों के बीच दुश्मनी की नींव रख दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच छोटे-मोटे विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं।
विज्ञापन
आरोप है कि पिछले अप्रैल में देवराजपुर निवासी चंदन चौहान को भी धारदार हथियार से बुरी तरह पीटा गया था। उस घटना के बाद क्षेत्र में काफी हंगामा हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की लेकिन आरोपियों के खिलाफ ऐसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद होते गए।
5151 गैंग के नाम से सक्रिय बताए जा रहे युवकों पर आए दिन देवराजपुर के लड़कों के साथ मारपीट करने के आरोप लगते रहे हैं। सोमवार की वारदात को भी ग्रामीण इसी सिलसिले की कड़ी मान रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने गांव के युवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पहले भी धारदार हथियार से हमला हो चुका था तो आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब वे केवल प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय गैंग की गतिविधियों की जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वर्जन
सोशल मीडिया पर सक्रिय जो भी गैंग बना हो, उसकी जांच पुलिस कर रही है। इसमें शामिल युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 5151 गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर दबंगई करने की शिकायत मिली है।
-डॉ. अजय सिंह, सीओ कसया