फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fishing cat found on the banks of the Gandak River

गंडक नदी के किनारे मिली फिशिंग कैट

Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
A fishing cat found on the banks of the Gandak River
गंडक नदी के किनारे मिली फिशिंग कैट
विज्ञापन

- तेंदुआ का शव होने की सूचना पर जुट गई थी भीड़
- खड्डा के पशु अस्पताल में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। गंडक नदी के किनारे मदनपुर गांव के पास एक बीमार फिशिंग कैट मिली है। तेंदुआ का शावक होने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई थी। खड्डा वन रेंज के कर्मचारी उसे इलाज के लिए खड्डा के पशु अस्पताल ले गए।

मंगलवार की दोपहर बाद खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के सिसई दधीचि टोला के पास नदी के किनारे एक तेंदुआ का बीमार शावक पड़ा होने की सूचना मिलने पर इलाके के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। छितौनी तटबंध के ठोकर संख्या तीन के सटे गंडक नदी के किनारे पड़े फिशिंग कैट को कोई तेंदुआ का शावक तो कोई बाघ का शावक बता रहा था। महराजगंज जनपद के निचलौल वन रेंज के फॉरेस्ट गार्ड मुस्तफा तथा वाचर शंभु व राकेश सिंह पहुंचे और भीड़ को दूर हटाकर जानवर की रखवाली करते हुए खड्डा वन विभाग को सूचना दी। खड्डा से वन विभाग की टीम पहुंची और जानवर को फिशिंग कैट बताते हुए इलाज के लिए खड्डा लेकर गई।
विज्ञापन

इस संबंध में रेंजर खडडा बीके यादव का कहना है कि यह जानवर फिशिंग कैट है। इसे इलाज हेतु पशु अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed