फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसडीएम आवास पहुंचे गैस उपभोक्ता

एसडीएम आवास पहुंचे गैस उपभोक्ता

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। रसोई गैस उपभोक्ताओं को समय से होम डिलिवरी नहीं मिली तो वह रविवार सुबह गैस गोदाम पर पहुंच गए। बावजूद इसके गैस नहीं मिली तो एसडीएम के आवास पर पहुंच गैस दिलाने की मांग की। एसडीएम ने एजेंसी मालिक को तलब कर गैस की उठान व वितरण का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता ध्रुव मद्धेशिया ने आरोप लगाया कि कि उन्होंने ने एक माह पूर्व बुकिंग कराई है। पर अब तक गैस नहीं मिली। ध्रुव का आरोप है कि एजेंसी से संगठित तरीके से गैस की कालाबाजारी हो रही है। हारून अली का कहना है कि उनकी बुकिंग के डेढ़ माह बीत गए पर घर पर गैस नहीं पहुंची। संगम मद्धेशिया की शिकायत थी कि हॉकर मनमाने तरीके से गैस बांट रहे हैं। जिनकी बुकिंग पहले है उनको गैस बाद में और बाद में बुकिंग कराने वालों को पहले गैस मिल जा रही है। राहुल, अजय, अनिमेष, राजा आदि उपभोक्ताओं का कहना था कि एजेंसी मालिक कालाबाजारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। कालाबाजारी करने वालों के पास 20-20 कनेक्शन हैं। ऐसे लोगों के नाम से कनेक्शन है, जिनके घर रसोई गैस का प्रयोग होता ही नहीं। यही कारण है कि मांग व पूर्ति का अंतर गड़बड़ा रहा है और वास्तविक उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं की बात सुनने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और पूरे ब्योरे के साथ एजेंसी मालिक को तलब किया।
विज्ञापन

एजेंसी मालिक को हॉकर की सूची, कनेक्शनों की संख्या व उठान आदि के ब्योरे के साथ तलब किया गया है। जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। वास्तविक उपभोक्ताओं को गैस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेएस मिश्र, एसडीएम कसया
मांग के हिसाब से गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम मिल रही है। इस कारण समस्या बढ़ी है। कालाबाजारियों पर अंकुश प्रशासन व पुलिस के सहयोग से ही लग सकता है।
जितेंद्र प्रसाद, प्रबंधक कांति गैस सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed